देवबंद: देवबंद में शंकर बने शहजाद ने परिवार संग सनातन धर्म अपनाया, लिया गुरु फकीरा दास का आशीर्वाद
बहेड़ी गांव निवासी शहजाद ने सनातन धर्म अपनाने के बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे परिवार सहित देवबंद के मीरपुर गांव पहुंचकर श्री गुरु बाबा फकीरा दास का आशीर्वाद लिया। शहजाद ने 21 मई को हरिद्वार के ब्रह्मकुंड स्थित आर्य समाज मंदिर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सनातन धर्म स्वीकार किया था। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर शंकर रख लिया।