जौनपुर: शक्तिकुंड में विसर्जित की गईं मां अम्बे की प्रतिमाएं
जौनपुर शहर में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के बैनर तले शहर व आस पास क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन शक्तिकुंड में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे तक किया गया। गुरुवार की रात करीब साढ़े 9 बजे अहियापुर मोड़ से डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने महासमिति के पदाधिकारियों के साथ शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया