जौनपुर: विधायक ने स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए दीए का किया अवलोकन
जलालपुर कस्बा स्थित सहयोग प्रेरणा महिला ग्राम संगठन कार्यालय पर जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे मिल्की स्वयं सहायता समूह महिमापुर की महिलाओं द्वारा दीपावली के मद्देनजर बनाए जा रहे दीए का अवलोकन किया। दीए को देखते ही विधायक ने कहा कि इनकी खूबसूरती विदेशी नागरिकों को भी अपनी तरफ आकर्षित करेगी