बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने अपना अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार करीब 1 बजे बाराहाट विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो उपभोक्ताओं को रंगे हाथों बिजली चोरी करते पकड़ा। विभाग ने इनके खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। छापेमारी कनीय विद्युत अभियंता रवि शंकर शर्मा के नेतृत्व में की गई।