बाइक सवार को बचाने में पानी भरी खंती में गिरी कार, ग्रामीणों ने बचाई चालक की जान
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक, सब्जियां लेकर लौट रहे चालक सौरभ तिवारी की इको कार के सामने टिकरा पुल के पास अचानक एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे कई फीट नीचे पानी से भरी खंती में जा गिरी।
हादसे के बाद चालक कार के अंदर फंस गया। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, टिकरा पुल के पास मोड़ पर पहले भी हादसे हो चुके हैं और यहां सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाने की जरूरत है।
📍 स्थान: बिठूर, कानपुर
.
.
#Kanpur #Bithoor #KanpurNews #RoadAccident #BreakingNews
Mathura, Mathura | Jul 23, 2026