बरवाडीह: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरवाडीह में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ
बरवाडीह : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरवाडीह में तीन दिवसीय समर कैंप 2026 का शुभारंभ मंगलवार सुबह वार्डन सह शिक्षिका रूबी कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समर कैंप के उद्घाटन के साथ विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।