मैनपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने लगाई फांसी, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
कोतवाली थाना क्षेत्र के भोजपुरा निवासी मनोज पुत्र जगदीश ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। वहीं परिजनों के द्वारा मनोज को आनंन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।