इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान गई जिसका भोपाल के छोटे तालाब पर युवा कांग्रेस ने विरोध जताया। दूषित जल के मुद्दे पर भोपाल के छोटे तालाब पर युवा कांग्रेस ने प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की।