बिंदकी: जहानाबाद तथा बिंदकी कस्बे में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले गए ताजिया, कर्बला में सुपुर्द ए खाक किए गए
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बा तथा बिंदकी कस्बे में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हजरत इमाम हुसैन तथा उनके 71 साथियों की याद में ताजिया जुलूस शुक्रवार को दिन में करीब 1 बजे प्रारंभ हुआ। यह जुलूस विभिन्न मार्गो में घूमे। बताया जाता है कि यह दिन त्याग बलिदान का प्रतीक है। ताजिया के दौरान लोगों की भारी भीड़ नहीं पुलिस मौजूद रही। लोगों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया।