वन स्टॉप सेंटर द्वारा निवास में बुधवार को शाम 4:00 बजे धार्मिक स्थलों के धर्म गुरुओं, प्रिंटिंग प्रेस के संस्थापकों को 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करने के लिए जागरूक किया गया एवं जिला स्तर में संचालित कन्ट्रोल रूम की जानकारी दी गई।