कोडरमा: गुमो: राशन कार्डधारियों का आरोप, डीलर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दे रहा, उपायुक्त से कार्रवाई की मांग
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो से काफी संख्या में राशन कार्डधारी शुक्रवार को उपायुक्त कोडरमा से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि जन वितरण प्रणाली के डीलर के द्वारा 3 महीने का राशन दो महीने में देने का आश्वासन देकर सभी से अंगूठा लगवा लिया और अब राशन देने के लिए लाभुकों को को टहलाया जा रहा है।