गुमला: जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा छात्र, सिर में गंभीर चोट; रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Jun 12, 2026 सदर थाना क्षेत्र के कोटाम निवासी संजय लोहरा का 11 वर्षीय पुत्र शंकर लोहरा जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। शंकर घर के पास जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक पेड़ की एक डाल टूट गई जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया।