भोरे: भदवही गांव में हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
भोरे थाना क्षेत्र के भदवही गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्या के प्रयास कांड के एक प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की दोपहर 2 बजे पुलिस के अनुसार थाना में 1 अप्रैल 2026 को अभियुक्त के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद से ही अभियुक्त की तलाश जारी थी। गिरफ्तार अभियुक्त भदवही निवासी बताया जा रहा है।