बाबई: राजपूत वेयरहाउस धान खरीदी केंद्र पर बारदाना खत्म, खराब होने की कगार पर किसानों की धान
राजपूत वेयरहाउस धान खरीदी केंद्र में पिछले 3 दिनों से बारदाना खत्म होने से किसान परेशान हो रहे है। किसानों ने बुधवार शाम 5 बजे मीडिया कर्मियों को बताया कि खरीदी केंद्र पर पिछले 3 दिनों से बारदाना नही है, धान खुले में पड़ी है जिससे रात में ओस गिरने से धान भीग रही है जिससे वह खराब होने की कगार पर है। जल्दी ही बारदाना उपलब्ध नही हुआ तो किसानों की परेशानी बढ़ेगी।