एसपी विनीत कुमार के विधि व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं अपराधियों में भय का माहौल कायम रखने के आदेश के आलोक में शकूरबाद सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया जहां पुलिस के द्वारा विभिन्न वाहनों के कागज पत्र सहित डिक्की की सघन जांच की गई । बुधवार शाम करीब 7 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कुल 85,500 रुपया वसूल किया।