गुना नगर: ग्राम अमरपुरा: बीच रोड पर सनसनीखेज वारदात पत्नी का इलाज करने जा रहे,दंपति के साथ लूट, पति का अपहरण
आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुरा निवासी कजोड़ बंजारा ने आरोप लगाया है कि 12 जून को पत्नी का इलाज कराने जाते समय चार लोगों ने उसका अपहरण कर मारपीट की और 25 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल व करीब एक लाख रुपये के जेवर लूट लिए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने एसपी से शिकायत की है।