सिकंदरा: रामनगर डेरा में बंजारा समाज का शक्ति प्रदर्शन, नेताओं का निशाना- वोट बैंक नहीं, अधिकार चाहिए
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के रामनगर डेरा में बुधवार को करीब 3 बजे आयोजित बंजारा समाज के महासम्मेलन में समाज के नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए राजनीतिक दलों और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने साफ कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में वही दल समर्थन पाएगा जो समाज के हित में जमीनी स्तर पर काम करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनाम सिंह ने कहा कि बंजारा समाज को अब वोट बैंक