विदिशा नगर में तेज़ मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश ने नगरपालिका के दावों की पोल खोल कर रख दी। बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए।वहीं सोठिया अंडर ब्रिज में पानी भर गया जिसकरण लोगों एवं वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।वहीं लोगों ने नगर पालिका के प्रति आक्रोश जताया।