बांका: बिशनपुर के पास जेसीबी ने राजद के जिला उपाध्यक्ष को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 19, 2026 बिशनपुर के पास जेसीबी ने बाइक सवार राजद के जिला उपाध्यक्ष ददन सिंह को टक्कर मार दी।जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना में उनका एक पैर टूट गया। मंगलवार की सुबह 11:00 बजे सदर अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जख्मी राजद के जिला उपाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि वह बाइक से बांका जा रहे थे इस दौरान बिशनपुर रोड में सड़क निर्माण का कार्य हो रहा था ।