मुज़फ्फरनगर: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने शहीदों को नमन किया, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पुलिस कार्यालय और सिविल लाइन थाने में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को याद कर दो मिनट का मौन रखा। अधिकारियों ने कहा कि यह दिवस अतीत से सीख लेकर सामाजिक सद्भाव, एकता और भाईचारा मजबूत करने का संदेश