सकरा: सुजावलपुर चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से ₹49 हजार लूटे, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुजावल पुर चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के हाथ से 49 हजार रुपए झपट कर भाग निकला। घटना बुधवार करीब दो बजे की बताई जा रही है। इस मामले को लेकर पीड़िता सुजावलपुर गांव के रूबीना खातून ने थाने में आवेदन देकर शिक़ायत किया है। पीड़िता ने बताया कि वह सकरा एक बैंक से लोन का रूपया निकाल कर घर वापस जा रही थी