• "पहले कुत्ते हटाओ, फिर काम कराओ!" ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा आंदोलन!
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉश लोट्स विला सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब वहां काम करने वाली मेड्स (घरेलू सहायिकाओं) ने सामूहिक हड़ताल कर दी है! आए दिन सोसाइटी के निवासियों और बाहर से आने वाले लोगों को ये कुत्ते अपना शिकार बना रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी जब अथॉरिटी और मैनेजमेंट ने कोई सुनवाई नहीं की, तो सुरक्षा की मांग को लेकर मेड्स ने मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। क्या अब जागेगा प्रशासन?
#GreaterNoidaWest #LotusVilla #DogAttack #NoidaUpdate #StrayDogs #PublicProtest #DelhiNCR #ViralNews