कटनी नगर: झुलसती गर्मी में आस्था: 45 डिग्री तापमान में अमकुही पहाड़ी पर सेवादास महाराज का अग्नितप
शहर के अमकुही पहाड़ी क्षेत्र में पंचायती अखाड़ा हरिद्वार से पहुँचे तपस्वी सेवादास महाराज 11 दिनों से संकल्प के साथ अग्नि तप कर रहे है। भीषण गर्मी और चारो ओर धूनी के बीच साधु अग्नितप में लीन है। यह दृश्य आज बुधवार दोपहर 1 बजे का है जहां 45 डिग्री के तापमान में जहां लोग घरों से निकलने में भी कतरा रहे साधु देश के कल्याण और सभी जीवों की रक्षा के लिए अग्नितप पर है