घोड़ाडोंगरी: सारणी में विधायक योगेश पंडाग्रे ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, बंगाल-असम में भाजपा की जीत बताई
सारणी में बुधवार सुबह लगभग 11 बजे क्षेत्रीय विधायक ने संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान विधायक योगेश पंडाग्रे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बंगाल और असम में जीत मिली है