कैलारस: कैलारस मंडी में अव्यवस्था से किसान परेशान, एक तोल कांटे पर घंटों इंतजार
कैलारस कृषि उपज मंडी में किसानों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में न तो ठहरने की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी व भोजन की उचित सुविधा उपलब्ध है। मंडी में केवल एक तौल कांटा होने के कारण किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है