मंझनपुर: शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म का आरोप, मंझनपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, वादिनी ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी सुरेश पिछले करीब पांच वर्षों से शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।