भरतपुर जिले के सबसे बड़े बारैठा बांध का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बांध का जलस्तर 26.60 फीट तक पहुंच गया है। ऐसे में कभी भी बांध के गेट खोले जा सकते हैं। इसे लेकर विभाग ने कुकुंद नदी के प्रवाह क्षेत्र में आने वाले 50 गांवों में अलर्ट जारी किया है