सगड़ी: बिलरियागंज थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा व मय हमराह फोर्स ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में वांछित आरोपी विजय पासवान पुत्र राजेश पासवान को भीमबर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।