ब्यौहारी: ब्यौहारी के देवराव गांव में दो पड़ोसियों में झगड़ा, युवक घायल, पुलिस कर रही जांच
ब्यौहारी के देवराव गांव में दो पड़ोसियों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें दोनों लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की,इसमें एक युवक को चोट पहुंची है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामूली बात को लेकर आपसी विवाद हुआ है ।घटना रविवार की सुबह 8.30 बजे की है।