ब्यौहारी: ब्यौहारी के साखी बेरियल के पास दो बाइकें आमने-सामने टकराईं, दो घायल
ब्यौहारी के साखी बेरियल के समीप दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं घटना गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 12:30 बजे घटी है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस की डायल हंड्रेड को दी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।