ब्यौहारी: ब्यौहारी में मोटरसाइकिल से अंग्रेजी शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार, एक लाख का मशरुका ज़ब्त
यौहारी पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने 54 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब की बरामदगी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। आरोपियों के कब्जे से बाइक भी जप्त की गई है। कुल मशरूका एक लाख का जप्त हुआ हुआ है। था