आगरा: मदार गेट इलाके में आगरा विकास प्राधिकरण ने बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे अवैध निर्माण को किया सेल,भेजा नोटिस
आगरा विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को छत्ता वार्ड के मदार गेट इलाके में बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया है। यह अवैध निर्माण बिल्डर पूरन चंद वर्मा द्वारा अवैध तरीके से कराया जा रहा था। जिसका काम रोकने के लिए एडीए ने पूर्व में नोटिस भी जारी किया था। लेकिन निर्माण कार्य लगातार चालू था। जिसे सील किया गया हैं।