#हरिद्वार। कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद धर्मनगरी में अब हजारों मीट्रिक टन कूड़ा नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। देश के स्थानों से पहुंचे करीब पांच करोड़ कांवड़ यात्री अपने साथ आस्था तो लेकर लौट गए लेकिन पीछे गंगा घाटों, पार्किंग और बाजार क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में कचरा छोड़ गए।
सबसे अधिक स्थिति हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर दिखाई दे रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और घाटों पर फैला वेस्ट समेटने के लिए नगर निगम की टीमें युद्धस्तर पर जुट गई हैं। #NewsUpdate #reporting #awareness