कैंपियरगंज: जंगल कौड़िया में 20 दिन में 3 बार ट्रांसफार्मर फुंकने से उमस भरी गर्मी में बच्चे बिलख रहे, पढ़ाई ठप
गोरखपुर के जंगल कौड़िया क्षेत्र के मोहम्मदपुर पचवारा खास ग्राम सभा में बिजली संकट गहरा गया है। पिछले 20 दिनों में गांव का 10 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन बार जल चुका है, जिससे लगभग 50 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है। उमस भरी गर्मी के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।