बेहट: गंदेवड रोड पर बने गड्डों के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फटा, सरकारी खाद्य सामग्री हुई खराब
गंदेवड मार्ग पर बने गड्डो के चलते अनाज से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली का टायर फट गया है l जिससे सरकारी अनाज गिरकर खराब हो गया है l ग्रामीणों का आरोप है की कई बार शिकायत के बावजूद भी सड़क को गड्डा मुक्त नहीं किया गया l यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा l