रेउसा मुख्य चौराहे स्थित अटल चौक पर बुधवार शाम अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंककर जोरदार विरोध दर्ज कराया। यह पुतला दहन संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नारेबाजी करते हुए किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हिन्दू हेल्पलाइन के जिला मंत्री शिवेन्द्र बजरंगी ने किया।