शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के राजपुरा रोड से करीब 6 महीने पहले लापता हुई एक 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने राजस्थान के कोटा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। किशोरी घर से दुकान जाने का कहकर निकली थी, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से सफलता हासिल की।