रहटगांव: रहटगांव में सबसे ज्यादा 54 मिमी बारिश, जिले में 24 घंटे में औसतन 23.9 मिमी वर्षा दर्ज।
हरदा जिले में मानसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान हरदा जिले में औसतन 23.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 54 मिमी बारिश रहटगांव में रिकॉर्ड की गई, जबकि टिमरनी में 52 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा हरदा में 6.3 मिमी, खिरकिया में 3.2 मिमी और सिराली में 4.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।