कुक्षी क्षेत्र में लगातार सायबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं जिसमें सायबर ठगों के द्वारा भोले-भाले लोगों को लालच देकर या विभिन्न जुर्म को लेकर डरा धमकाकर सायबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं,ताजा मामला कुक्षी क्षेत्र के ग्राम निमथल निवासी भोली-भाली महिला का है जिसमें महिला को सायबर ठगों ने लोन दिलाने के मामले में15,000 रु ठगे मामले में पुलिस से शिकायत की गई है