कानपुर के डीसीपी साउथ जोन अंतर्गत गुजैनी थाने की पुलिस ने खुलेआम शराब पीने वाले कुल 21 लोगों पर अभियान चलाकर उन पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभी को इस बाद के लिए भी सचेत किया गया कि अब से वे इस तरह का कार्य नहीं करेंगे। थाना प्रभारी का कहना है कि ये अभियान निरंतर चलता रहेगा। ताकि जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाया जा सके।