सोनकच्छ: सोनकच्छ में ट्रेक्टर चालक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग गंभीर घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Sonkatch, Dewas | Mar 22, 2026 ग्राम धातुरिया राव निवासी भगीरथ जाट नामक बुजुर्ग सड़क किनारे जा रहा था तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुटी