धमतरी: जिले में प्रतिबंध के बावजूद नदियों से हो रहा रेत का अवैध खनन व परिवहन
बता दे कि धमतरी में शासन के निर्देशानुसार वर्षाकाल (मॉनसून) के मद्देनजर 10 जून से सभी स्वीकृत रेत खदानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद भी धमतरी जिले के महानदी सहित अन्य नदियों से रेत का अवैध खनन व परिवहन धड़ल्ले से जारी है। वही आज सोमवार को भरारी गांव स्थित महानदी से रेत का अवैध खनन करते एक वीडियो सामने आया है।