गुमला: आम की लकड़ी काटते समय युवक पेड़ से 20 फीट नीचे गिरा, गंभीर रूप से घायल
Gumla, Gumla | Jun 1, 2026 डुमरी थाना क्षेत्र के खेतली गांव निवासी 34 वर्षीय सुकेंदर कंवर आम के पेड़ से लकड़ी काटने के दौरान लगभग 20 फीट नीचे जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसके सिर तथा दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया जहां से गुमला लाया गया।