गुण्डरदेही: गुण्डरदेही नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता का ढिंढोरा पीटने के बावजूद, पहली बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी
नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने का ढिंढोरा पीटने वाले नगर पंचायत गुण्डरदेही सफ़ाई व्यवस्था की पोल पहली बारिश नहीं खोल कर रख दिया जबकि अभी मैन बारिश के मौसम का आना बाक़ी है इस से आप यह अंदाज़ा लगा सकते हैं कि मैंन बारिश के मौसम में क्या होगा, नगर के वार्ड 7 कन्या विद्यालय और शासकीय अस्पताल के सामने का नाली पूरा ओवरफ़्लो होकर नाली का गंदा कचरा पूरा सड़क में बह गया था जिससे राहगीरों और वार्ड वासियों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा जिससे वार्डवसीयों में वार्ड पार्षद और नगर पंचायत के प्रति काफ़ी नाराज़गी ज़ाहिर किए।