टोडारायसिंह: शहर थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, सट्टा पर्ची काटते एक आरोपी गिरफ्तार
Todaraisingh, Ajmer | Jun 3, 2026
अवैध आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रही धरपकड़ मुहिम के तहत शहर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बुधवार देर शाम को सट्टा पर्ची से जुआ खेलने वाले एक सटोरिये को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी अनिल शर्मा ने बुधवार रात 8 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा राशि व सट्टा उपकरण बरामद किए है।