झांसी: झांसी के रक्सा थाने में विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कोर्ट का एक्शन, 2 अवर अभियंता और 5 कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज
Jhansi, Jhansi | Sep 6, 2025 झांसी विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता ऐनुल होदा ने कोर्ट के आदेश पर विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में 2018 में तैनात रहे दो अवर अभियंता सुरेंद्र सिंह और पवन कुमार आर्य शामिल हैं। इनके अलावा परिवर्तन दल के पांच कर्मचारियों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है।