मोहनलालगंज: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, मामला दर्ज
लखनऊ के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। सुरियामऊ गांव निवासी बेचालाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 3 मई की सुबह उसकी 16 वर्षीय पोती रीता रावत को गांव के ही आशीष उर्फ निर्मल शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। परिजनों के अनुसार किशोरी नाबालिग है और अपने हित-अहित को समझने में असमर्थ है।