बीना: मुड़िया नायक रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से बड़ी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त
Bina, Sagar | May 14, 2026 पुलिस को सूचना मिली कि आगासौद तरफ से बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनूप यादव के नेतृत्व में, एसडीओपी अजय कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तुरंत मुड़िया नायक रोड पर घेराबंदी कर ली।जैसे ही मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखा, भागने की कोशिश की। लेकिन सतर्क पुलिस ने बाइक को रुकवाकर चालक को दबोच लिया।