डाबड़ी थाना की पुलिस टीम ने दो ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की स्कूटी और मोबाइल बरामद किया गया। इनकी पहचान रोहतास और जितेंद्र के रूप में हुई है। यह दोनों चाणक्य प्लेस और बिंदापुर इलाके के रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी से डाबड़ी थाना के दो मामलों का खुलासा करने का दावा किया गया है।