तहसीन सिद्दीकी के बयान के जवाब में हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने रविवार दोपहर 2 बजे वीडियो बयान जारी कर जश्न-ए-फर्रुखाबाद को “गुलामी की सोच से जुड़ा कार्यक्रम” बताया और फर्रुखाबाद का नाम पांचाल नगर किए जाने की मांग दोहराई।अंकित तिवारी ने दावा किया कि यह क्षेत्र महाभारत कालीन पांचाल देश से जुड़ा रहा है और उसी पहचान को लौटाया जाना चाहिए।